होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटा घर में फिट बाइकर्स क्लब और सचदेवा स्टॉक्स के जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को फैमिली वॉक के महत्व की जानकारी दी गई। क्लब प्रधान एवं सचदेवा स्टॉक्स के एमडी परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि परिवार के साथ नियमित पैदल चलने से स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ बातचीत, विश्वास और आपसी संबंध मजबूत होते हैं। स्कूल प्रिंसिपल भारत भूषण ने पहल की सराहना की।

होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : फिट बाइकर कलब और सचदेवा स्टॉक्स की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटा घर होशियारपुर में विद्यार्थियों को फैमिली वॉक के महत्व के बारे में परमजीत सचदेवा की तरफ से जागरूक किया गया। फिट बाइकर्स क्लब के प्रधान एवं सचदेवा स्टॉक्स के एमडी परमजीत सिंह सचदेवा ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि फैमिली वाक के चलते परिवार के सदस्यों के पास एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलता हैं। ऐसे में फैमिली वॉक न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी बातचीत, विश्वास और सांझ भी मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि नियमित पैदल चलना शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ तनाव कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक है। यदि परिवार के सभी सदस्य प्रतिदिन कुछ समय एक साथ पैदल चलने के लिए निकालें तो यह स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की दिशा में एक सरल और प्रभावी कदम साबित हो सकता है। स्कूल के प्रिंसीपल भारत भूषण तथा इंचार्ज सुरजीत सिंह ने सचदेवा स्टॉक्स और फिट बाइकर्स क्लब की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर उत्तम सिंह साबी, ओंकार सिंह, दौलत सिंह और सौरभ शर्मा भी मौजूद रहे।