कटरा: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालुओं की जेब पर जल्द अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। कटड़ा-सांझीछत के बीच चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा के किराए में करीब *15 प्रतिशत बढ़ोतरी* की तैयारी की जा रही है।
प्रस्तावित नई दरें लागू होने पर एक तरफ का किराया मौजूदा *2320 रुपये से बढ़कर करीब 2700 रुपये* हो सकता है, जबकि आने-जाने का किराया करीब *5400 रुपये* तक पहुंच सकता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को एक तरफ करीब *380 रुपये* और दोनों तरफ यात्रा करने पर लगभग *760 रुपये अतिरिक्त* देने पड़ सकते हैं।
किराया बढ़ोतरी का प्रमुख कारण *एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बढ़ती कीमतें* बताया जा रहा है। नई दरें नवंबर से लागू होने की संभावना जताई गई है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ताराकोट मार्ग के पास नए हेलीपैड से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है। इसके अलावा भविष्य में *कटड़ा से शिवखोड़ी के बीच हेलीकॉप्टर सेवा* शुरू करने की योजना पर भी काम चल रहा है।
यात्रा के दौरान सुरक्षा और पंजीकरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए *आरएफआईडी प्रणाली* का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं हेलीकॉप्टर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग श्राइन बोर्ड की आधिकारिक व्यवस्था के माध्यम से की जा सकती है।