पंचकूला : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पंचकूला कार्यालय में मंगलवार को निगम का 71वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम, करनाल मंडल के सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अशोक ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचकूला के सीनियर ब्रांच मैनेजर विकास मेहता और प्रशासनिक अधिकारी नीरा समीर भारद्वाज ने की। इस अवसर पर मंडल प्रबंधक सीपी नंदवानी, पीसी धीमान, उत्तरी क्षेत्र बीमा कर्मचारी एसोसिएशन की पंचकूला कार्यालय इकाई की अध्यक्ष वीना भसीन और सचिव अमरजीत कुमार सहित अधिकारी, विकास अधिकारी, कर्मचारी और एजेंट मौजूद रहे। सेवानिवृत्त अधिकारियों आरके सेठी, गुंजीत बजाज, रोशन लाल और राकेश मल्होत्रा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
वक्ताओं ने कहा कि एलआईसी ने पिछले 70 वर्षों में देशभर में करोड़ों लोगों को किफायती दरों पर जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराकर मजबूत विश्वास कायम किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था के रूप में एलआईसी देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस दौरान “मजबूत भारत के लिए मजबूत एलआईसी” का संदेश दिया गया।