डेराबस्सी : श्री रामलीला दशहरा मंडल (रजि. नंबर 6558), मेन रामलीला ग्राउंड बस स्टैंड डेराबस्सी की अहम बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में आगामी श्री रामलीला मंचन और विजयदशमी पर्व की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी में मास्टर करम सिंह को चेयरमैन और वरिंदर शर्मा को प्रधान चुना गया। प्रदीप सैनी को महासचिव, गुरप्रीत सैनी को कोषाध्यक्ष, फूल सिंह सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान तथा पंकज शर्मा को उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई। नरेश उपनेजा, दविंदर सैनी, कुलदीप रंगी और इंद्रजीत सिंह को सरपरस्त बनाया गया।
इसके अलावा आशीष अचिंत को निर्देशक, परवीन कुमार को उपसचिव, मुकेश मेहरा को मेला प्रधान और उदय अचिंत को मेकअप डायरेक्टर बनाया गया। सुरेश को उप मेला प्रधान, हरप्रीत को सह निर्देशक तथा विशाल वर्मा और जोगिंदर तुषार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। निखिल को सलाहकार नियुक्त किया गया।
चेयरमैन मास्टर करम सिंह ने बताया कि मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री रामलीला का मंचन और विजयदशमी पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
बैठक में हर्षित, रजनीकांत, गौरव, वासु और रवि सहित मंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।