वैश्विक स्तर पर बढ़ा प्रधानमंत्री मोदी का कद, लंबे कार्यकाल पर विश्व नेताओं ने दी बधाई और सराहना

नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर दुनियाभर के नेताओं से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार वैश्विक नेताओं ने मोदी के नेतृत्व में भारत में हुए परिवर्तनकारी विकास, वैश्विक दक्षिण के लिए उनके प्रयासों और समावेशी आर्थिक दृष्टिकोण की सराहना की है।

अनुरा कुमार दिसानायका ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र में जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने भारत में हुए आर्थिक और सामाजिक बदलावों की भी सराहना की और इसे अन्य देशों के लिए प्रेरणादायक बताया।

वहीं James Marape ने वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री मोदी को आदर्श नेतृत्व का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है और इससे भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है।

इसके अलावा Kamla Persad-Bissessar ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत आवाज के रूप में उभरा है। उन्होंने भारत की विदेश नीति, आर्थिक विकास और अवसंरचना क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी के लंबे कार्यकाल को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही यह प्रतिक्रियाएं भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और प्रभाव को दर्शाती हैं।