होशियारपुर में सामाजिक संगठन का विस्तार, 18 परिवार बने अरोड़ा वंश सभा का हिस्सा

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : प्रमुख सामाजिक संगठन अरोड़ा वंश सभा की ओर से अध्यक्ष दीपक नारूला के नेतृत्व में श्री गोपाल मंदिर में नए सदस्य सभा में शामिल करने हेतु विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पंडित जी द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। समारोह में अरोड़ा वंश सभा द्वारा समाज हित में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों से प्रभावित होकर 18 अरोड़ा परिवारों ने सभा की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभा के संरक्षक संजीव अरोड़ा ने उपस्थित परिवारों को संगठन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभा शिक्षा, स्वास्थ्य, नेत्रदान, पर्यावरण संरक्षण, नशा अनुमूलन, प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने जैसे अनेक प्रकल्पों का सफल संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब प्रत्येक परिवार सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।संजीव अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा, "बिरादरी की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब समाज के लोग एक मंच पर आकर सेवा, सहयोग और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और प्रेरणादायक वातावरण तैयार होता है। अरोड़ा वंश सभा इसी उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर अध्यक्ष दीपक (टिंकू) नारूला ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि अरोड़ा वंश सभा केवल एक संगठन नहीं बल्कि पूरे समाज को जोड़ने वाला एक परिवार है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।दीपक नारूला ने कहा, "अरोड़ा बिरादरी सदैव समाज सेवा, शिक्षा और मानव कल्याण के कार्यों में अग्रणी रही है। नए परिवारों के जुड़ने से संगठन की शक्ति बढ़ेगी और हम समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचा सकेंगे।

समारोह के अंत में सभी नए सदस्यों का सिरोपे पहना कर सम्मानित किया गया तथा सभी ने समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया । उपस्थित नए सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि अरोड़ा वंश सभा आने वाले समय में और अधिक सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान करेगी और उन्होंने कहा कि अगर समाज एक जुट होकर आगे बढ़ता है तो विकास और जन कल्याण के नए आयाम स्थापित होंगे। इस अवसर पर नए शामिल हुए सदस्य अर्जुन ललित अरोड़ा, मोंटी ललित अरोड़ा, नीलम ललित अरोड़ा, दर्शना ललित अरोड़ा, सुनीता चोपड़ा, नीलम खन्ना, रेनू सरीन, रीमा, नीरू सेतिया, कांता रानी, सीमा रानी, एस. के. अरोड़ा,अमृत लाल अरोड़ा, नीतीश अरोड़ा, सभा की ओर से विजय अरोड़ा,गौरव खट्टर, जितेंद्र अरोड़ा, मनोज तनेजा, विशाल अरोड़ा, राजीव मनचंदा, सूरज अरोड़ा, संजीव कथूरिया, पवन अरोड़ा, मनी कटारिया, आशीष अरोड़ा व अन्य उपस्थित थे।