कहा : निशाना बना कर वोटे की इधर -उधर , चुनाव आयोग को भेजी शिकायत

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा बताया है आम आदमी पार्टी ओछे हथकंडे अपनाकर नगर निगम चुनाव लूटने की फ़िराक में है। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी से लेकर वोटे बनाने तक की सारी करवाई गैर क़ानूनी है। ना ही नई जनसंख्या के बारे में किसी को पता है ना ही वार्डो के नक़्शे उपलब्ध करवाए जा रहे है तथा ना ही ठीक ढंग से वोटे बनाई जा रही है। सत्ता दल का एक ही निशाना है कि वोटें चोरी करके किसी भी तरह होशियारपुर नगर निगम का चुनाव लूट लिया जाये। उन्होंने कहा कि सारी करवाई लोकतंत्र की मर्यादा से खिलाफ है। ऐसे चुनाव को वैध नहीं माना जा सकता।पहले गलत वोटे बनाने के बाद भाजपा के जबरदस्त प्रोटेस्ट पर वोटो का प्रारूप चुनाव आयोग ने नए सिरे से बनाने का आदेश दिया था।

जिसके कारण नगर निगम होशियारपुर का चुनाव बाकी नगर निगमों से पीछे रह गया। दोबारा वोटों का ड्राफ्ट बनाते समय भी बहुत सी धाधलिया हुई है। 18 -5 -2026 के ड्राफ्ट में नक्शा ना होने की वजह से वार्ड न.43 की वोटे वार्ड न.42 में दिखा दी गई तथा वार्ड न.42 की वोट वार्ड न.43 में दिखा दी गई। सैकड़ो वोटो का पता ही नहीं चल रहा। लोगो के दर्जनों एतराज प्राप्त होने पर सत्ता पक्ष ने कुछ एतराजों ठीक करवाया । लेकिन बड़ी चालाकी का इस्तेमाल करते हुए भाजपा तथा अन्य विपक्षी नेता दलों के वोटरों को इधर -उधर शिफ्ट करवा दिया। अब स्थिति यह है कि फ़ाइनल वोटर सूचि पर एतराज भी नहीं दिए जा सकते। हैरानगी की बात है वार्ड न.12 में हमारे मौजूदा पार्षद श्री मति नरिंदर कौर की बेटी की उसके घर में ही बनी हुई वोट को भी दूसरे वार्डो में शिफ्ट कर दिया गया तथा उनका पूरा मोहल्ला भी शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड न.15 से 6 भाजपा के सभी संभावित उमीदवारो की वोट अन्य सैकड़ो भाजपा समर्थकों समेत वार्ड न.15 तथा 6 से इधर -उधर कर दी गई है। ताकि वह स्वयं को अपनी वोट न डाल सके।

ऐसी ही व्यथा अन्य वार्डो से भी सुनने को मिली है। श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं श्री विनोद परमार ,अश्वनी ओहरी तथा यशपाल शर्मा ने सरकार द्वारा वोटो की चोरी से चुनाव लूटने के प्रर्यासो की कड़ी निंदा करते हुए चुनाव आयोग को मामले में दखल देने की मांग की है। श्री सूद ने बताया उन्होंने स्वयं भी चुनाव आयोग को इसके बारे शिकायत भेजी तथा संबधित पीड़ितों ने भी चुनाव आयोग को लिखती शिकायते भेजी है।