कलायत (रवि जैस्ट) : अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कलायत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 64 बोतल अवैध देसी शराब सहित काबू कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थाना कलायत एसएचओ पीएसआई अमन की अगुवाई में हेड कांस्टेबल राममेहर की टीम को गश्त दौरान सूचना मिली की गांव कैलरम की निवासी सतपाल उर्फ पाली अपने मकान के दरवाजे पर बाहरी क्षेत्र से शराब लाकर अवैध रूप से बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश देकर सतपाल उर्फ पाली को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 64 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।