नकली नोट दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

जींद: पुलिस ने एक ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कागज की गड्डियों को असली नोट बताकर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। इस तरीके से वे भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठते थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सदर थाना नरवाना प्रभारी कमल सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को उन्हें सूचना मिली कि गांव बेलरखां के पास होटल के सामने कुछ कार सवार युवक खड़े हुए है। यह नोट दोगुने करने का झांसा देकर लोगों को ठगते हैं। आरोपित कागजों की गड्डी बनाकर उनके ऊपर-नीचे असली नोट लगा देते हैं। सौदेबाजी के दौरान पुलिस रेड होने की बात बोल कर राशि लेकर फरार हो जाते हैं। दस हजार रुपये के बदले यह युवक दोगुने नोट देते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया।

पुलिस ने जब गाड़ी में रखे बैग की तलाशी तो उसमें कुल 58 कागज की गड्डी थी। 41 गड्डी ऐसी थी, जिनके ऊपर-नीचे 500.500 के नोट लगे थे। जबकि 17 गड्डी ऐसी थी, जिनमें 10-10 के नोट लगे थे। गड्डी के दोनों तरफ पेंसिल से लाइन लगाई गई थी, जो असली नोटों जैसी लग रही थी। गड्डियों को पॉलिथीन में डाला गया था। पकड़े गए कार सवार लोगों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव कन्हड़ी निवासी संजय, खनौरी रोड कैथल निवासी अनिल, करनाल के गांव रसीना निवासी सौरभ के रूप में पहचान हुई थी। तीनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के संदिग्ध लेन-देन से सावधान रहें और तुरंत इसकी सूचना दें।