पंजाब में जीएसटी कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का अल्टीमेटम

लुधियाना: पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से कार्यकारिणी समिति की एक विशेष बैठक स्थानीय ग्रीनपार्क स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में महामंत्री सुनील मेहरा, चेयरमैन पवन लहर, जनरल सेक्टरी प्रवीण शर्मा, सेक्टरी पवन मल्होत्रा और प्रधान प्रवीण गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों को आने वाली परेशानियों विशेषकर जीएसटी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बेवजह तंग किए जाने पर विचार किया गया।

इस बैठक में सुनील मेहरा, पवन लहर और प्रवीण गोयल ने कहा कि पंजाब भर में व्यापारियों पर जीएसटी विभाग की ओर से जो हल्ला बोल कार्यक्रम शुरू किया हुआ है उसको जल्द से जल्द खतम करे। पंजाब का व्यापार बहुत बड़े मंदे की हालत में चल रहा है। इन्होने आगे कहा कि अगर हल्ला बोल कार्यक्रम रद्द न किया गया तो पंजाब के व्यापारियों को मजबूर होकर सडको पर उतरना पड़ेगा।

इस अवसर पर महामंत्री सुनील मेहरा, चेयरमैन पवन लहर, प्रधान प्रवीण गोयल, जनरल सेक्टरी प्रवीण शर्मा, अश्वनी महाजन, जनरल सेक्टरी अतुल कपूर, सेक्रेटरी पवन मल्होत्रा, इंडस्ट्री सैल के प्रधान राकेश कपूर, सुखजिंदर पाल सिंह ग्रेवाल, अमित गुप्ता, सीए रविकांत गुप्ता, रवि धवन, दिनेश धवन, राकेश धवन, डिप्टी कपूर, वेद भंडारी, उमेश सोनी, राज कुमार टंडन, शम्मी कपूर, रजनीश गुप्ता, हेमंत गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अरविन्द जैन सहित जिले के लगभग सभी क्षेत्रों के व्यापारी नेता उपस्थित हुए।