कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : ठंडे पानी की छबील का कार्यक्रम शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती के उपलक्ष में श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के चलते आज जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र (रजि०) समाजसेवी सस्था ने महाराणा प्रताप चौक के पास राहगीरों को ठंडा एवं मिठा पानी पिलाने के लिए मीठे ठंडे पानी की छबील लगाई। छबील का शुभारंभ समाजसेवी महेंद्र शर्मा ने किया तथा जल सेवा का कार्य संस्था के समर्पित एवं निष्ठावान पदाधिकारी दलबीर सिंह मलिक,रमेश दत्त शर्मा, बलदेव सिंह सैनी, जगमोहन बंसल ,रामपाल सरोहा, राजकुमार वालिया, धर्म सिंह जोगनाखेड़ा, गुलशन ग्रोवर , कुलदीप सैनी, के सी वर्मा, स्वतंत्र शर्मा,संजय शर्मा ,शिव किरामच ,पत्रकार कुलवंत बग्गा,हरिदास चनालिया इत्यादि ने किया।
भीषण गर्मी के चलते राहगीरों ने मीठा ठंडा पानी पी कर पूरी प्रसन्नता के साथ जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र समाजसेवी संस्था की खूब प्रशंसा करते दिखाई दिए। संस्था के प्रवक्ता गुलशन ग्रोवर ने कहा कि संस्था के प्रधान दलबीर सिंह मलिक हर क्षण संस्था के पदाधिकारीयों को साथ लेकर समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में संलग्न रहते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के प्रधान दलबीर सिंह मलिक का कहना है कि भीषण गर्मी में रहागीरों को पानी पिलाना गंगा नहाने से कम नहीं है इसलिए सभी को जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र समाजससेवी संस्था से प्रेरणा लेकर भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को पानी पिलाना एवं अपने घरों की छतों पर कसोरों में पानी रखना इत्यादि कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र रजि० हरियाणा समाजसेवी संस्था हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि छबील के व्यवस्था इंचार्ज संजय शर्मा द्वारा की गई तैयारियों की सभी सदस्यों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।