पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव बाहरी में 83.34 लाख रुपए में 4744 मीटर, गांव जोगना खेड़ा में 90.15 लाख में 3507 मीटर और गांव कुंवार खेड़ी में 36.79 लाख रुपए में 1461 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का किया शिलान्यास

कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर विकास कार्य कर रही है तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। पीने का पानी शुद्घ और स्वच्छ होगा तो नागरिकों का स्वास्थ्य बना रहेगा।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वो गांवों में नागरिकों की सुविधाओं के लिए लगातार विकास कार्य करवाते रहेंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव बाहरी में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा मौजूदा पुरानी एवं खराब एसी/पीवीसी पाइपलाइन को हटाकर उसकी जगह 4744 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना पर लगभग 83.34 लाख रुपये की लागत आएगी।

पूर्व राज्यमंत्री ने गांव जोगना खेड़ा में भी पेयजल पाइपलाइन के कार्य का शुभारंभ किया गया। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरानी एवं खराब एसी/पीवीसी पाइपलाइन को बदलकर 3507 मीटर डीआई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 90.15 लाख रुपये होगी। इस योजना के अंतर्गत गांव में लगभग 210 नए कनेक्शन दिए जाएंगे। इसी तरह गांव कुंवार खेड़ी में भी पुरानी एवं खराब एसी/पीवीसी पाइपलाइन को हटाकर 1461 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना पर लगभग 36.79 लाख रुपये की लागत आएगी।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की।

इस मौके पर धर्मपाल सैनी, रमेश सैनी, मोनू शर्मा, नरेंद्र पंचाल, सुमित सैनी, सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार, अमरजीत, राजीव, अशोक, पूर्व सरपंच मान सिंह, करम सिंह सरपंच प्रतिनिधि, रवि तथा कर्मचंद सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।