कलायत में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी दबोचा

कलायत (रवि जैस्ट) : कलायत क्षेत्र से खेत में बने कोठे से सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरा व बोर का स्टार्टर चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव कैलरम निवासी महेन्द्र सिंह की शिकायत अनुसार 16 अप्रैल की रात को उसके खेत में बने कोठे का ताला खोलकर अज्ञात चोर सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरा तथा बोर का सूखा स्टार्टर चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एचसी पवन कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी राजौंद निवासी राहुल उर्फ चिलू को काबू कर लिया गया।

आरोपी को कब्जे से चोरीशुदा सामान बेचकर प्राप्त किए गए 500 रूपये तथा एक चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। उक्त बाइक आरोपी द्वारा बस स्टेण्ड कैथल के पास से चोरी करनी कबुल की गई है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।