कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : हरियाणा खेल विभाग के हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल ने कहा कि देश की तरक्की में युवा पीढ़ी का स्वस्थ होना जरूरी है। इस युवा के साथ ही भविष्य जुड़ा हुआ है। इसलिए देश के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की जरूरी है।
हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ रविवार को आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस से हॉकी कोच सोहन लाल, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, साइकिलिंग कोच कोमल, समाजसेवी विनोद कुमार, नरेश सैनी ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस साइक्लोथॉन के प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर साइकिल चलाई।
सोहन लाल ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशिका रीतू पथिक आदेशानुसार व सहायक निदेशक विजय मनचंदा के मार्गदर्शन में युवाओं को शामिल कर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस साइक्लोथॉन का आयोजन करते हुए एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है। इस लक्ष्य है कि लोगों को फिट रहने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि साई की तरफ से निकाली जा रहीं साइक्लोथॉन में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त हॉकी चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, प्रशिक्षक पूनम शर्मा, प्रशिक्षक सुनील कुमार, बजरंग मंजू, मनोज, सुरेंद्र सिंह राठौर, समाजसेवी विनोद गर्ग, वीरभान सिंह, नरेश सैनी आदि मौजूद थे।