अमृतसर में गोलीबारी, मासूम की मौत, दादी घायल
चंडीगढ़:अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम वंश की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी दादी घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार, छेहरटा निवासी साजन बच्चों के स्कूल में पीटीएम में गया था और उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल भी थी। घर लौटने के बाद कपड़े बदलते समय उसने लोडेड पिस्तौल बेड पर रख दी। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम वंश ने पिस्तौल उठा ली और अचानक ट्रिगर दब गया।
गोली बच्चे के आर-पार निकल गई और पास खड़ी उसकी दादी को भी जा लगी। परिजन तुरंत दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दादी का इलाज जारी है।
इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।