लुधियाना 11 अक्टूबर। लुधियाना में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों पर मनमानी करने और फैक्ट्री मालिकों से एक्सटोर्शन मांगने के आरोप लगे थे। जिसके चलते इंडस्ट्री की यह सबसे बड़ी समस्या बन गई थी। जिसके चलते इस मामले को प्रमुख्ता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद इंडस्ट्री मिनिस्टर संजीव अरोड़ा द्वारा इस मामले में एक्शन लेते हुए पीपीसीबी के एक्सियन आरओ 2 गुनीत सेठी को सस्पेंड कर दिया है। उन पर फैक्ट्री मालिकों से एक्सटोर्शन लेने के आरोप लगे थे। हालांकि इस मामले के उजागर होने के कारण कई अन्य अधिकारी भी सरकार की रडार पर है। जिसके चलते चर्चाएं है कि जल्द और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री पीपीसीबी अधिकारियों की इन धमकियों की आड में रिश्वत लेने से काफी परेशान थी। जिसके चलते उनकी और से मामले को मंत्री संजीव अरोड़ा के समक्ष रखा गया। जिसके बाद मंत्री ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए एक्सियन गुनीत सेठी को सस्पेंड कर दिया है।
10 लाख रुपए तक एक्सटोर्शन मनी मांगने के लगे आरोप
चर्चा है कि कारोबारियों से काम चलाने की एवज में एक्सियन लेवल के अधिकारियों द्वारा 10 लाख रुपए तक की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर थ्रेट किया जा रहा है। यहीं नहीं फैक्ट्री मालिकों को सीधा ही पहले थ्रेट दी जाती है। अगर पेमेंट मिल गई तो ठीक है, नहीं तो फिर उन्हें किसी न किसी सरकारी झमेले में फंसाने का प्रयास किया जाता है। जिसके चलते डर के कारण फैक्ट्री मालिक पेमेंट दे रहे थे।
सरकार की छवि खराब करने वालों पर होगा एक्शन
वहीं मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि सरकार की छवि खराब करने वाले सरकारी अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। जो अधिकारी फैक्ट्री मालिकों से एक्सटोर्शन करते पकड़ा गया, उस पर तुरंत एक्शन होगा। पीपीसीबी के कई और अधिकारियों को लेकर भी जांच की जा रही है।
—