नए चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा से संभाला पद, ढ़ाई साल में तीन सीएस बदले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 10 अक्टूबर। पंजाब के 1992 बैच के नए चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने वीरवार को अपना आहूदा संभाला। इस मौके होम सेक्रेटरी समेत तमाम सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, केएपी सिन्हा का कहना है कि जो जिम्मेदारी सरकार ने उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। लोगों को पारदर्शी और बिना किसी परेशानी से मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। लोगों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और भी मजबूती के साथ लागू किया जाएगा। केएपी सिन्हा पंजाब के 43वें मुख्य सचिव बनाए गए हैं। इससे पहले बुधवार दोपहर अचानक अनुराग वर्मा को इस पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उन्हें राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी और मृदा एवं जल संरक्षण का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद तीन चीफ सेक्रेटरी बदले जा चुके हैं।

16 दिन पहले 4 मंत्रियों की थी छुट्टी

करीब 16 दिन पहले 23 सितंबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब सरकार ने अपने चार मंत्रियों की छुट्‌टी कर दी थी। उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था। इन मंत्रियों में बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान शामिल थे। जबकि 5 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इनमें मोहिंदर भगत, हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरुणप्रीत सिंह और डॉ. रवजोत सिंह शामिल हैं।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान