लगेगा बिना फास्ट-टैग डबल चार्ज, जालंधर-होशियारपुर आने-जाने वालों को भी देना होगा टैक्स
चंडीगढ़, 12 जून। अगर आप हिमाचल प्रदेश में अपने वाहन से कांगड़ा जिले से गुजर रहे हैं तो टैक्स का नया बोझ झेलने को तैयार रहें। कांगड़ा में निर्माणाधीन फोरलेन मटोर-शिमला पर 12 जून की सुबह से टोल टैक्स लगना शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने घटा- रानीताल के पास टोल प्लाजा बनाया है। यहां बिना फास्ट-टैग वाले वाहनों को डबल चार्ज देना होगा। यह टोल बैरियर शुरू होने के बाद इस फोरलेन पर सफर महंगा हो गया है। इसका असर स्थानीय लोगों के साथ साथ कांगड़ा-धर्मशाला के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले टूरिस्ट पर भी पड़ेगा। यह फोरलेन रोड हिमाचल की राजधानी शिमला को धर्मशाला से जोड़ती है। हिमाचल से पंजाब के होशियारपुर व जालंधर आने-जाने वाले वाहनों को भी टोल शुल्क भरना होगा।
जानकारी के मुताबिक एनएचएआई ने सभी वाहनों के लिए टोल दरें तय कर दी हैं। जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल को एकतरफा यात्रा करने पर 25 रुपए टोल देना होगा। जबकि दोनों तरफ यात्रा करने पर 35 रुपए टोल देना होगा। इनका मासिक पास 790 रुपए में बनेगा। लाइट कमर्शियल व्हीकल, लाइट कॉमर्शियल गुड्स व्हीकल और मिनी बस के लिए एकतरफा 40 रुपए और दोनों साइड का टोल 55 रुपए टोल तय किया गया है। इनका मासिक पास 1275 रुपए में बनेगा।
———–