watch-tv

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की 60वीं पुण्य तिथि मनाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों को शिक्षा की खातिर किए जाने वाले विशेष सहयोग का ब्योरा भी पेश

लुधियाना 6 मई। यहां नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने पक्खोवाल रोड पर नेहरू सिद्धांत केंद्र में समागम आयोजित किया। जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 60वीं पुण्य तिथि मनाई गई।

इस अवसर पर लुधियाना के 35 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। खास मेहमान डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी रहीं। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि और ट्रस्टियों द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने मुख्य अतिथि और उपस्थित छात्रों का स्वागत किया।

उन्होंने ट्रस्ट की गतिविधियों को भी साझा करते बताया कि ट्रस्ट ने वर्ष 2023-24 के दौरान छात्रवृत्ति और पुरस्कार के माध्यम से 1600 छात्रों को 1 करोड़ रुपये रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की है। नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने मार्च, 2022 में एक एनएसकेटी वोकेशनल सेंटर की स्थापना की है। अब तक 507 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण मिला है, जिनमें से 386 को लगभग 12,000 रुपये के औसत वेतन के साथ लुधियाना में अग्रणी उद्योगों में सफलतापूर्वक नियुक्त किया गया है। उन्होंने भामियां रोड स्थित होराइजन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बारे में भी बात की, जो वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है।

ट्रस्ट ने 4 मई, 2024 को 29वीं इंटर-स्कूल भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की थी जिसमें लुधियाना के 24 स्कूलों ने भाग लिया था। मुख्य अतिथि डीसी साक्षी साहनी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी और डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बीआरएस नगर, लुधियाना की विजेता टीम को नेहरू चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। इसके अलावा, छात्रों को व्यक्तिगत पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने शहर के 35 स्कूलों के विद्यार्थियों को 15 लाख रु. के छात्रवृत्ति चेक भी वितरित किए।

इस अवसर पर नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट  बिपिन गुप्ता महासचिव, सुनील गुप्ता उपाध्यक्ष,  जीएल बस्सी कोषाध्यक्ष, डॉ. एससी. आहूजा, दीपक पांडे,  सिद्धार्थ अग्रवाल, रश्मी ग्रोवर, संगीता सरीन, ट्रस्टी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment