नेहरु सिद्धांत केंद्र ने नामवर शायर साहिर लुधियानवी को किया याद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को ‘नूर-ए-साहिर’ पुरस्कार से किया सम्मानित

दिनेश मौदगिल

लुधियाना 9 मार्च। महानगर में नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम साहिर के नाम का आयोजन किया। जिसमें ‘मैं तो जादू हूं’ के जरिए महान कवि और गीतकार आनंद बख्शी को श्रद्धांजलि दी गई।

लुधियाना से ताल्लुक रखने वाले नामवर शायर साहिर लुधियानवी के साथ ही कविताओं के बादशाह आनंद बख्शी को याद किया गया। उनके सदाबहार गीतों को गायिका सुप्रिया जोशी, सर्वेश मिश्रा, संगीता मेलेकर, आनंद बहल, नवीन आनंद और निम्रता शर्मा ने प्रस्तुत किया। शायर ओबैद आज़मी, पृथ्वी हल्दिया, राकेश आनंद बख्शी और नंदिता कोडेसिया के साथ दिलचस्प बातचीत हुई।

इस अवसर पर, कला और संस्कृति में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को 2025 के लिए प्रतिष्ठित नूर-ए-साहिर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कलाकारों और मेहमानों का स्वागत किया। आनंद बख्शी की विरासत का जश्न मनाने में उनकी उपस्थिति की सराहना की और भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए ट्रस्ट की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

—————–

Leave a Comment