आतिशबाजी चलाते हुए करीब दो दर्जन लोग अलग अलग घटनाओं में जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डेराबस्सी 01 Nov : दिवाली के दिन इस बार आतिशबाजी चलाते हुए करीब दो दर्जन लोग अलग अलग घटनाओं में जख्मी हो गए। इनमें 21 लोगों को उपचार के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डेराबस्सी सबडिवीजन में पिछले साल के मुकाबले इस साल फायर हादसों में काफी कमी के कारण दिवाली लगभग सेफ रही।

 

जानकारी मुताबिक डेराबस्सी सिविल अस्पताल में कुल 21 केस रिपोर्ट हुए। इनमें नौ केस बच्चों के हैं। ज्यादातर के हाथ व टांगों में जले के जख्म है। इनमें डेराबस्सी से सुनित दास, नितिन, आर्यन, सुनिता, नेहा रावत, विशाल, विवेक, मुबारिकपुर से ईशू, मुबारिकपुर कैंप से नीरज, डेराबस्सी से रेखा, गुरुनानक कालोनी से सुक्खी, सिंहपुरा से ममता, डेराबस्सी से विपिन, अमन, सैदपुरा से सुमित, डेराबस्सी से अरुण, दीक्षांत, जगजीत, भांखरपुर से गुड्‌डी, गुलमोहर सिटी से सत्यम और जीरकपुर से शुभम को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। इनमें किसी को भी चंडीगढ़ रेफर करने की जरुरत नहीं पड़ी।

 

 

फोटो सहित

: डेराबस्सी में पटाखों के कारण झुलसे सिविल अस्पताल में।

किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया जाएगा शामिल रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में की जाएगी शहद बिक्री की व्यवस्था, 20 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला होगी स्थापित रामनगर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा, वहां मधुमक्खी पालन से संबंधित उन्नत एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकेंगे – नायब सिंह सैनी