Listen to this article
गांव बिरसिका का हादसा, एक महिलाओं की हालत गंभीर
हरियाणा, 14 जुलाई। यहां नूंह जिले में बारिश की वजह से गांव बिरसिका स्थित तीन मकान ढह गए। मकानों के गिरने से मलबे में दबकर 19 लोग घायल हो गए। जबकि इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबि गांव बिरसिका में यह हादसा पेश आया। गांव के लियाकत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात बारिश की वजह से एक परिवार के तीन मकान गिर गए। जिसमें 19 लोग दबकर घायल हो गए। इस हादसे में 8 साल के बालक सिफान पुत्र तालीम की मौत हो गई। सिहान और एक महिला मुबीना पति वली मोहम्मद की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। घायलों में से तीन लोगों का इलाज शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में चल रहा है बाकी लोगों का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने राहत कार्य शुरु किया।
———-