नारिशक्तियों ने सहर्ष मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जीरकपुर 13 March : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बीबा जय इंदर कौर के निर्देशानुसार भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मिली गर्ग की अध्यक्षता में महिला दिवस सहर्ष मनाया गया जिसमें अमनजोत कौर रामूवालिया मुख्य अतिथि रही। जिले से सभी कर्मठ बहनों जिला सचिव नीलिमा अरोरा, मोर्चा अध्यक्ष निहारिका गर्ग,सुरिंदर, रजनी,उषा गौतम,अनिता,रीता,नीरू व अन्य ने कार्यक्रम में भाग लिया ।

भाजपा मंडल जीरकपुर-1 से अध्यक्ष निहारिका गर्ग ,सचिव क्रमशःरेखा शर्मा,मधुमिता भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष सुजाता सिक्का,वीना गुप्ता,बीनू शर्मा व सुनीता सहर्ष उपस्थित रहे ।जिलाध्यक्ष द्वारा कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया व सभी को अंगदान हेतु प्रेरित किया गया।अंत मे सभी बहनों ने एकदूसरे को गले लगाकर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment