नगर निगम ने गिराया अवैध कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, देर रात दुकानों को भी सील किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 28 मार्च। जालंधर में नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सुबह अवैध रूप से बनाए गए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। ये कार्रवाई आज तड़के सुबह शहर के तिलक नगर (नेयर नाखा वाले बाग) के पास की गई। अवैध रूप से बनाए गए उक्त कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को गलत ढंग से बनाया गया और उसकी किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिसे आज तड़के सुबह बुल्डोजर की मदद से गिरा दिया गया। ये कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के कहने पर एटीपी सुखदेव शर्मा द्वारा की गई। एटीपी अपनी टीम के साथ सुबह सुबह मौके पर पहुंच गए थे। इसे लेकर निगम निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और मामले में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स मालिक को भी मामले में पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था। मगर उक्त कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को अवैध रूप से तैयार किया गया। उसका नगर निगम के पास भी कोई रिकॉर्ड नहीं दिया गया। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन द्वारा की गई सख्ती के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*