मिसेज केजरीवाल 9 मई को लुधियाना में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आप की स्टार कंपेनर 9 मई को लुधियाना में
पप्पी का नामाकंन दाखिल करा रैली करेंगी

लुधियाना 8 मई। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल वीरवार को लुधियाना का दौरा करेंगी। वह आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी का नामांकन दाखिल कराएंगी। जानकारी के मुताबिक मिसेज केजरीवाल इसके पहले लुधियाना में ही रैली को भी संबोधित करेंगी। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार मिसेज केजरीवाल 10 मई को भी पंजाब में ही रहेंगी। इस दौरान वह जालंधर और अमृतसर का भी दौरा करेंगी।
———-