महिला सशक्तिकरण पर रखे विचार लुधियाना वैस्ट हल्के से विस उप-चुनाव लड़ रहे अरोड़ा ने
लुधियाना 13 मार्च। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा और उनकी पत्नी संध्या अरोड़ा लक्ष्मी लेडीज क्लब के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। जिसका आयोजन लक्ष्मी लेडीज क्लब ने अलाइव आर्टिस्ट ग्रुप के सहयोग से किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने क्लब परिसर में प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार निर्मल ऋषि राज्य पुरस्कार विजेता द्वारा विचारोत्तेजक नाट्य प्रस्तुति ‘धुंधले क्लीरे’ की मेजबानी की गई। इसका मकसद दूसरे देशों में अप्रवास को हतोत्साहित करना था। अरोड़ा ने इस संदेश का समर्थन करते कहा कि समुदाय में सार्थक रंगमंच लाने के आयोजकों के प्रयास सराहनीय हैं।
अरोड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों पर कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आपके क्लब की सदस्य रजनी बेक्टर रोल मॉडल हैं। उन्होंने रजनी बेक्टर और क्लब की अध्यक्ष शेरी नैयर को भारत के संविधान की प्रतियां भी भेंट कीं।
कुछ महिलाओं ने सीवरेज, सड़क आदि से संबंधित शहर में अपनी विभिन्न समस्याएं उठाईं। अरोड़ा ने तुरंत संबंधित अधिकारियों के साथ मामले को उठाया और उन्हें आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से ‘आप’ उम्मीदवार सांसद अरोड़ा ने चुनाव जीतने पर लुधियाना को एक आदर्श शहर बनाने की बात कही।
—————