watch-tv

कुरुक्षेत्र : कांग्रेस की ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ यात्रा नौ अगस्त को जिले में, अगुवाी करेंगे एमपी हुड्‌डा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पूर्व मंत्री अरोड़ा ने कसा तंज, जनता ही करेगी अब भाजपा का हिसाब, फोगाट-प्रकरण है बेहद दुखद

कुरुक्षेत्र 8 अगस्त। कांग्रेस की ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ यात्रा शुक्रवार 9 अगस्त को जिले में निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर सूबे के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मीडिया को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार से कांग्रेस हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के जरिए 10 सालों का हिसाब मांग रही है। हालांकि भाजपा सरकार हिसाब नहीं दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तो आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ही भाजपा का हिसाब-किताब ठीक कर देगी। कल सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा की शुरुआत जाट धर्मशाला से करेंगे।
वरिष्ठ नेता अरोड़ा ने बताया कि इस यात्रा का बाजार से होते हुए रोटरी चौक पहुंचने पर समापन किया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनेश फोगाट के संन्यास लेने के फैसले पर प्रतिक्रिया जताते कहा कि यह वाकई बहुत ही दुखद है। एक महान खिलाड़ी के करियर का दुखद अंत हुआ है। विनेश फोगाट ने हमेशा ही देश का नाम रोशन किया है।
यहां बता दें कि विनेश फोगाट के मुद्दे पर अब खासतौर पर हरियाणा मेंभारतीय जनता पार्टी को विरोधी पार्टियों ने घेरना शुरू कर दिया है। हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के द्वारा विनेश फोगाट को दूसरे ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के बराबर इनाम और सम्मान देने की बात कही गई है।
———-

Leave a Comment