watch-tv

लुधियाना : सिविल अस्पताल का दौरा किया सांसद अरोड़ा ने, लिया रेनोवेशन का जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

किया दावा, सरकारी अस्पताल को भी बनावएंगे प्राइवेट हास्पिटलों जैसा, मिलेंगी वैसी ही सुविधाएं

लुधियाना 18 जुलाई। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा वीरवार को सिविल अस्पताल का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में चल रहे रेनोवेशन के कामों का जायजा लिया। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद अरोड़ा ने इस दौरान मीडिया कर्मियों को बताया कि वह अपने एमपी लैड फंड के जरिए इस सरकारी अस्पताल को अपग्रेड कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसको प्राइवेट अस्पताल जैसा बनाने के लिए काम जारी है। अस्पताल में लंबे समय से सीवरेज सिस्टम की समस्या थी। बारिश के दिनों में सीवरेज सिस्टम ओवरफ्लो हो जाता था। अब बड़ी पाइपों और नए सीवरेज सिस्टम से यह समस्या हल हो गई है।

उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में लाखों रुपए की लागत से नई लिफ्ट लगाई गई है। जबकि पिछले 10 साल से बंद पड़ी लिफ्ट्स भी शुरू करने का काम जारी है। लिफ्ट्स शुरू करने के लिए ठेका मशहूर कंपनी को दिया गया है। फिलहाल इमरजेंसी-वार्ड की रंगाई-पुताई हो रही है। अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों और बाकी स्टाफ से भी काम के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा जा रहा है। साथ ही उनका समाधान भी करा रहे हैं।

चूहों की समस्या भी हल : सांसद अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में चूहों की समस्या सबसे बड़ी थी। जिसका अब पक्के तौर पर हल कर दिया है। अस्पताल के पीछे बने कूड़े के डंप को नगर निगम की मदद से हटा दिया है। सिविल अस्पताल की वाटर प्रूफिंग को सही किया जा रहा है।

सुरक्षा प्रबंध में सुधार होगा : सांसद ने कहा कि अस्पताल में सामान की चोरी हो रही थी। इसी वजह से अब सुरक्षा के इंतजामों में भी सुधार किया जा रहा है। आने वाले समय में और सीसीटीवी भी लगवाए जाएंगे। जबकि में डाक्टरों के अलावा अन्य स्टाफ की भर्ती भी होगी, ऐसा राज्य सरकार ऐलान भी कर चुकी है।

——-

 

Leave a Comment