लुधियाना में शिक्षक दिवस पर नोबल फाउंडेशन के मां शारदा विद्यापीठ स्कूलों ने कराया समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

संस्था ने 150 अध्यापिकाओं को किया सम्मानित, टीचिंग स्टाफ ने बाढ़ पीड़ितों को एक दिन का वेतन देने का ऐलान किया

लुधियाना, 5 सितंबर। यहां शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर नोबल फाउंडेशन संस्था ने विशेष समारोह कराया। संस्था द्वारा संचालित मां शारदा विद्यापीठ के कई स्कूलों में हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रही 150 अध्यापिकाओं का इस मौके पर सम्मानित किया गया।

नोबल फाउंडेशन के संस्थापक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था की शिक्षिकाएं बाकी शिक्षकों से अलग भूमिका निभाती हैं। संस्था की प्रत्येक शिक्षिका एक सैनिक के रूप में उन बच्चों के जीवन में नए  रंग भरने के लिए वचनबद्ध है, जिनकी कई पीढ़ियां शिक्षा से वंचित हैं। संस्था द्वारा पांच विद्यार्थियों से शुरू किया गया यह सफर आज एक बड़ा रूप ले चुका है। जिसका श्रेय संस्था के अध्यापिकाओं को जाता है। उन्होंने संसाधनों के अभाव में, बिना छत के बैठकर बच्चों को शिक्षा देना जारी रखा।

कार्यक्रम में अध्यापिकाओं को उपहार और लंच लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड के मेंबर गूनेश शर्मा और हरसिमरनप्रीत सिंह ने सभी अध्यापिकाओं को उपहार बांटे। मुख्य अतिथि अभिनव चोपड़ा, डायरेक्टर पंजाब केसरी ग्रुप रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राजेंद्र पाहवा, प्रधान सनातन धर्म मंदिर, श्रीमती सुमन पाहवा, श्रीमती अर्चना सचदेवा, श्रीमती रेखा तिवारी ने दीप प्रज्वलन करके की। करीब 30 अध्यापिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम किया। अध्यापिकाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन की मानदेय डोनेट करने का फैंसला लिया। संस्था की कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा ने मंच संचालन किया।

———-

Leave a Comment