नोबल फाउंडेशन संस्था के मां शारदा विद्यापीठ ने मनाया होली पर्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना स्थित दौलत कॉलोनी ब्रांच में पहुंची समाजसेविकाओं ने बढ़ाया विद्यार्थियों का हौंसला

लुधियाना 15 मार्च। जीवन में रंगों की बहुत महत्ता है। जिंदगी में रंगों का होना जश्न और उत्साह मनाने के लिए बहुत जरूरी है। नोबल फाउंडेशन संस्था मां शारदा विद्यापीठ के नाम से 30 स्कूल चलाकर हजारों जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करते हुए उनकी जिंदगी में रंग,खुशियां और जिंदादिली से भर रही है।

महानगर लुधियाना में संस्था की ब्रांच दौलत कॉलोनी स्थित पीर बाबा दीदार शाह की दरगाह में चल रही है। जिसमें 548 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों के साथ रंगों का त्यौहार होली मनाने के लिए श्रीमती जीना सहारन (जीना आर्टिस्टरी), श्रीमती राधिका जेतवानी (सोशल एक्टिविस्ट), श्रीमती पूर्णिमा धवन (धवन डाइंग्ज) ने पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस ब्रांच के विद्यार्थियों द्वारा होली-पर्व को लेकर खूब उत्साह दिखाया गया। आए हुए मेहमानों ने सभी विद्यार्थियों को प्यार और खुशी से भरी होली की खूब शुभकामनाएं दीं।

—————

 

Leave a Comment