watch-tv

मां और बेटी ने एक साथ पूरी की डिग्री, छोटी उम्र में महिला की शादी, बीच में छूटी पढ़ाई, बेटी दृष्टिहीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 23 सितंबर। जालंधर में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपनी पढ़ाई पूरी की, क्योंकि कम उम्र में शादी हो जाने के कारण उसकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई थी। महिला की बेटी बचपन से ही दृष्टिहीन थी। इसके बाद भी महिला ने हार नहीं मानी। बेटी की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए उसने ब्रेल भाषा सीखी और ऑडियो-बुक बनाना शुरू किया। मां मनप्रीत और बेटी गुरलीन कौर (25) ने लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन से ह्यूमैनिटीज में डिग्री हासिल की है। मनप्रीत के पति सुखविंदर सिंह पेंट के कारोबार से जुड़े हैं।

18 साल की उम्र में शादी, बेटी के साथ कॉलेज में लिया दाखिला
मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। जिसके कारण वह अपनी उम्र के हिसाब से पढ़ाई नहीं कर पाई। लेकिन जब बेटी गुरलीन कौर ने जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में एडमिशन लिया। इसी दौरान मनप्रीत के मन में भी पढ़ाई पूरी करने की इच्छा जागी। मनप्रीत ने बताया- बेटी के साथ पढ़ाई करने का यह सही समय था। मां-बेटी दोनों ने एक साथ कॉलेज में एडमिशन लिया और डिग्री पूरी की।

सिविल सेवा में जाना चाहती हैं गुरलीन
मां के साथ डिग्री लेने के बाद गुरलीन ने बताया कि मैं सिविल सेवा में जाना चाहती हूं। हम दोनों ने 2 समान विषय इतिहास और राजनीति विज्ञान चुने। मैंने तीसरा विषय वैकल्पिक अंग्रेजी चुना, जबकि मां पंजाबी में ज्यादा सहज थीं। कई एनजीओ ने मुझे हर विषय की ऑडियो बुक दी, लेकिन गुरलीन उसे इतने अच्छे से नहीं अपना पाई। गुरलीन ने बताया- मैंने शुरू से ही मां की आवाज में रिकॉर्ड किए गए चैप्टर सुने हैं। ऐसे में मुझे ऑडियो सुनना ज्यादा पसंद आया।

Leave a Comment