watch-tv

मोंटे कार्लो होम ने नया कलेक्शन लॉन्च किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ब्रांड एंबेस्डर रवीना टंडन ने कहा कि तमाम उत्पादों की खासियत से होता है खास अहसास

लुधियाना 16 मई। दुनिया में पहचान रखने वाली प्रतिष्ठित कंपनी मोंटे कार्लो की ओर से मोंटे कार्लो होम ने अपने उत्कृष्ट-2024 कलेक्शन की शुरुआत की है। जिसमें बैडशीट, कंबल, तौलिए और कम्फ़र्टर्स की नई रेंज लॉन्च की गई है।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध मोंटे कार्लो होम ने अपना 2024 संग्रह प्रस्तुत किया है। इस नई श्रृंखला में बैडशीट, कंबल, तौलिए और आराम देने वाले अन्य प्रोडक्ट्स सहित सावधानीपूर्वक तैयार उत्पादों की प्रीमियम रेंज के साथ लक्जरी जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
मोंटे कार्लो होम ने नारा ‘घर वह है, जहां दिल रहता है’ दिया। मोंटे कार्लो कलैक्शन का प्रत्येक उत्पाद उस गर्माहट और आराम का प्रतीक है, जिसका हर घर हकदार है। नरम चादर से लेकर आरामदायक कंबल तक, हर वस्तु आपके घर को एक सुंदर और शांत स्थान में बदलने के लिए डिज़ाइन की गई है।
ब्रांड एंबेसडर, रवीना टंडन ने मोंटे कार्लो होम के साथ अपनी साझेदारी और नए कलेक्शन पर अपने विचार साझा किए। उनके मुताबिक मौलिकता और विश्वसनीयता वे मूल्य हैं, जिन पर मोंटे कार्लो होम बनाया गया। ये वही मूल्य हैं, जिन्हें मैंने अपने जीवन में अपनाया है। मैं उनके सोच-समझकर तैयार किए गए डिज़ाइन और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता के कारण व्यक्तिगत रूप से ब्रांड से जुड़ी हूं। उनकी नई उत्पाद श्रृंखला ‘घर वहीं है जहां दिल रहता है’ का सच्चा विस्तार है और यह वास्तव में आराम और सुंदरता का प्रतीक है।
मोंटे कार्लो होम के बारे में : मोंटे कार्लो होम, मोंटे कार्लो हाउस का एक आधुनिक लक्जरी ब्रांड है। जो अपने कस्टमर्स को वाइड रेंज ऑफ़ प्रोडक्ट्स ऑफर करता है। जिसमें प्रीमियम बेडशीट, तकिया कवर, कंबल, कम्फर्टर्स, तौलिए और हाथ तौलिए शामिल हैं। ब्रांड अपने ग्राहकों को बेहतरीन उत्पाद और अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
———–

Leave a Comment