मानसूनी कहर : बांधों से छोड़े पानी से पंजाब में कई इलाकों में बाढ़ से लोग बेहाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सीएम मान ने दिए नुकसान का आंकलन करने के आदेश, सूबे के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल पहुंचे मौके पर

चंडीगढ़, 22 अगस्त। मानसूनी कहर के चलते हिमाचल प्रदेश के व्यास और सतलुज नदी के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश से बांध का जलस्तर बढ़ा। जिससे पंजाब के मैदानी इलाकों में बाढ़ आ गई है। राज्य सरकार ने अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में नुकसान का आंकलन करने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देश पर विशेष गिरदावरी होगी।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बाढ़ ने सात जिलों के 150 गांवों की लगभग 90,884 एकड़ ज़मीन को प्रभावित किया। फाजिल्का सबसे ज़्यादा प्रभावित है, जहां सतलुज के पानी ने 32,762 एकड़ फ़सलों बर्बाद हो गई। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी इलाके में, व्यास नदी की बाढ़ ने हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न है। जबकि तरनतारन के चोला साहिब, पट्टी और खडूर साहिब इलाकों में भी हजारों एकड़ ज़मीन जलमग्न है।
हालांकि पौंग बांध से लगभग एक हफ़्ते से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा बांध से भी गुरुवार को नियंत्रित जल निकासी की गई। हरिके पत्तन, जहां व्यास और सतलुज नदियां मिलती हैं, में जल प्रवाह 94,929 क्यूसेक तक पहुंच गया। जबकि हुसैनीवाला में यह 82,725 क्यूसेक था। जलस्तर बढ़ने से फिरोजपुर और फाजिल्का के गांवों में फिर से बाढ़ आ गई। फाजिल्का में 28,952 एकड़ फसलें जलमग्न हो गईं, जबकि सतलुज के किनारे हजारों एकड़ अन्य भूमि भी प्रभावित हुई। फिरोजपुर में अभी भी 34 गांव सतलुज के बढ़ते पानी से प्रभावित हैं।
तरनतारन ज़िले में भालोजाला और मुठियांवाला के बीच 40 गाँवों में बाढ़ की खबर है, जिसमें चोला साहिब सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र है। स्थानीय किसान नेताओं ने कहा है कि मुंडा पिंड और जौहल धाईवाला में 3,000 एकड़ में लगी फ़सलें नष्ट हो गईं। दोआबा क्षेत्र में, उफनती ब्यास नदी ग्रामीणों के लिए ख़तरा बनी हुई है, जिससे सुल्तानपुर लोधी और टांडा बुरी तरह प्रभावित हुए। टांडा के पास पस्सी में पानी का प्रवाह अधिक था। कपूरथला ज़िले में 63 गांव प्रभावित हुए।
बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए, राज्य के कैबिनेट मंत्रियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। बरिंदर कुमार गोयल ने फिरोज़पुर और तरनतारन में स्थिति का आंकलन किया। मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडियन ने सुल्तानपुर लोधी तो लालजीत भुल्लर ने पट्टी में राहत सामग्री वितरित की। डॉ. बलबीर सिंह ने चिकित्सा तैयारी सुनिश्चित करने को कपूरथला में विभागीय बैठक बुलाई।

Leave a Comment

मलोट विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट निर्वाचन क्षेत्र के लिए ₹12 करोड़ के विकास अनुदान की घोषणा की मलोट शहर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रमुख परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर सरकारी स्कूलों का उन्नयन, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर वितरित

मलोट विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट निर्वाचन क्षेत्र के लिए ₹12 करोड़ के विकास अनुदान की घोषणा की मलोट शहर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रमुख परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर सरकारी स्कूलों का उन्नयन, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर वितरित