हरियाणा में फिर मानसून सक्रिय, आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश, कई और जगह अलर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ड्रेन में आ गया मगरमच्छ तो भाखड़ा नहर में मिली महिला की लाश

हरियाणा, 28 जुलाई। सूबे में मानसून फिर से सक्रिय हो गया। मौसम विभाग ने दो दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है।

गौरतलब है कि सोमवार को सुबह अंबाला और दोपहर में रोहतक, पानीपत, भिवानी, जींद, यमुनानगर, चरखी दादरी और पंचकूला में बारिश होने लगी। वहीं गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में बादल छा गए। मौसम विभाग ने फ्लैश अलर्ट जारी करते हुए झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला जिलों व उनके आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने सोमवार को दर्जनभर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। कुरुक्षेत्र के किरमिच गांव के पास भाखड़ा नहर से करीब 40 साल की महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, शव कई  दिन पुराना है। हालांकि, मृतका की पहचान नहीं हो सकी। दूसरी तरफ, दबखेड़ा गांव के पास ड्रेन में करीब सात फुट लंबा मगरमच्छ देखा गया।

———–

 

Leave a Comment