मोहाली : फैक्टरी में आग लगने से नौ माह की बच्ची की मौत, झुलसने से दो लोग गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मोहाली, 30 जून। यहां एक फैक्टरी में आग लगने से नौ माह की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रुप से झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया शाहीमाजरा स्थित एक फैक्टरी में हुआ। जहां अचानक आग लग गई। इस हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। महिला बबीता और फैक्टरी मालिक वरिंदर आग लगने के कारण घायल हुए। उनको मोहाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर अफसर सुरेश कुमार के मुताबिक अंदर छोटे सिलेंडर पर चाय बनाई जा रही थी। उसी को अचानक आग लग गई। वहीं फैक्टरी में डाई बनाने का काम चल रहा था, जिससे आग भड़क गई।

Leave a Comment