मोगा की कीर्ति गुप्ता ने सीए फाइनल में किया लुधियाना से टॉप, पढ़ाई के लिए फंक्शन-ट्रिप छोड़े, सोशल मीडिया पूरी तरह किया बंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजदीप सिंह सैनी

लुधियाना 3 नवंबर। मोगा की युवा लड़की की और से लुधियाना डिस्ट्रिक्ट से सीए फाइनल में टॉप किया है। जिले में सीए टॉप करने वाली कीर्ति गुप्ता की और से पहली एटेंम्पट में ही इसे क्लियर कर लिया है। हालांकि टॉपर बनने के बाद कीर्ति के परिवार में खुशी की लहर है। जिसके चलते कीर्ति के माता पिता द्वारा उसका मुंह मीठा करवाया गया। वहीं बता दें कि कीर्ति की और से लुधियाना की वीजीसीए एंड एसोसिएशन के सीए विशाल गर्ग से ट्रेनिंग ली जा रही थी। सीए विशाल गर्ग ने बताया कि कीर्ति की पहली एटेम्पट में ही छह में से पांच पेपर में एक्सेम्पशन आई है। यह एक खुशी का पल है। बातचीत के दौरान कीर्ति गुप्ता ने बताया कि वह मूल्य रुप से मोगा की रहने वाली है। उनकी और से सीए विशाल गर्ग के पास आर्टिकलशिप की जा रही थी।

 

डिस्टिक लेवल की क्रिकेटर भी रह चुकी है कीर्ति

कीर्ति गुप्ता ने बताया कि उनकी क्रिकेट में भी काफी रुची है। जिसके चलते वह पहले लुधियाना डिस्टिक क्रिकेट टीम में भी मेंबर थी। उनकी और से अंडर 19 और सीनियर टीम में भी खेला गया। करीब दो से ढ़ाई साल पहले वह क्रिकेट खेल रही थी। इस दौरान उन्होंने सीए की स्टडी शुरु की। दिन में 8-9 घंटे पढ़ाई और फिर 8-9 घंटे क्रिकेट को देती थी। लेकिन फिर दोनों में से एक चीज को चुनना था। जिसके चलते उन्होंने स्टडी पर अपना फोक्स किया।

 

पिता चलाते है ट्रेक्टर पॉर्ट्स की शॉप

कीर्ति के अनुसार वह तीन भाई बहन है। उनकी बड़ी बहन आयुषी गुप्ता और छोटा भाई कृष्ण गुप्ता है। उनके पिता अजय कुमार गुप्ता मोगा में ट्रेक्टर पॉर्ट्स की शॉप चलाते है। कीर्ति ने बताया कि स्टडी के लिए उनके परिवार का खास योगदान रहा। जहां पर भी वे नर्वस हो जाती थी, तो परिवार द्वारा स्पोर्ट की जाती थी।

पढ़ाई के लिए छोटे फंक्शन, सोशल मीडिया किया बंद

कीर्ति बताती है कि वह सीए की स्टडी तो काफी समय पहले से कर रही थी। लेकिन पिछले 6-7 महीने से वह पूरी तरह स्टडी पर फोक्स कर रही थी। जिसके चलते उन्होंने ट्रिप पर जाना व कई फंक्शन तक छोड़ दिए। यहां तक कि फ्रेंड्स से भी मिलना बंद कर दिया। वहीं सोशल मीडिया को तो पूरी तरह से बंद कर दिया था। जिसके बाद पूरा ध्याना अपनी पढ़ाई पर लगाया। इसी के चलते आज उन्हें यह मुकाम हासिल हो सका।

 

युवा सीए कंपनी की नामी सीए कंपनियों को धोबी पछाड़

लुधियाना के कई सीए देश के बड़े सीए होने के दावे करते हैं। उन सीए के पास स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग होने की चर्चाएं आम होती है। लेकिन उन सभी को पीछे छोड़ते हुए यंग सीए की फर्मों के बच्चों के आगे आना यह भी साबित करता है कि सही तरीके से मेहनत की जाए तो कोई भी इतिहास रच सकता है।

Leave a Comment