watch-tv

छोटे उद्योगों को उजड़ने से बचाने के लिए विधायक सिद्धू ने विस में उठाई आवाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

उद्योग बचेंगे, तभी पंजाब होगा खुशहाल, फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज ने दी प्रतिक्रिया

लुधियाना 6 सितम्बर। आतम नगर से आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने छोटे उद्योगों की समस्याएं समझने के बाद विधानसभा में आवाज उठाई। यह उनका बेहद सराहनीय कदम है। फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज के चेयरमैन चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने यह विचार व्यक्त किए।
विश्वकर्मा ने कहा कि विधायक सिद्धू ने कल विधानसभा के सत्र में मिश्रित-भूमि में चल रहे उद्योगों को बर्बाद होने से बचाने के लिए आवाज उठाते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से स्थाई रूप से औद्योगिक क्षेत्र बनाने की मांग की। जिस पर उद्योगपतियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि साइकिल और मशीन पार्ट्स उद्योग ने पूरी दुनिया में लुधियाना जिले का नाम रोशन किया है। जहां से छोटी-छोटी फैक्ट्रियां बड़े उद्योग में बदल गईं। उन्होंने कहा कि उद्योग को बचाकर ही राज्य समृद्ध हो सकता है, क्योंकि लघु उद्योग सरकार को टैक्स के रूप में काफी पैसा देते हैं। जिसका असर राज्य और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। हल्का आतम नगर अस्तित्व में आने के बाद पिछले वर्षों में किसी भी विधायक ने मिश्रित भूमि क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने का आग्रह नहीं किया।
इस मौके पर उनके साथ स्मॉल मैन्युफैक्चर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह नवयुग, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिंदर सिंह सरहाली, बाबा विश्वकर्मा इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह मठाड़ू आदि मौजूद थे।
———-

Leave a Comment