मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष: 2007 में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

28 सितम्बर- फॉर्मर डोमेस्टिक क्रिकेटर मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के अध्यक्ष बन गए है। इसका ऐलान रविवार को मुंबई में BCCI ऑफिस में हुई एनुअल जरनल मीटिंग (AGM) के बाद हुआ। वे इस पद पर निर्विरोध चुने गए।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट कर मिथुन मन्हास को बधाई दी। उन्होंने लिखा- मिथुन मन्हास आधिकारिक रूप से BCCI के अध्यक्ष बन गए हैं। मन्हास ने जम्मू कश्मीर से अंडर-15, अंडर-16 और अंडर-19 खेला। उन्होंने 3 साल J&K के लिए अंडर-19 खेला। साल 1995 में उन्होंने लगभग 750 रन बनाए और देश के हाईएस्ट अंडर-19 स्कोरर बने। बाद में J&K टीम के कैप्टन बने। इसी परफॉर्मेंस के चलते उनका सिलेक्शन नॉर्थ जोन के लिए हुआ।
12वीं की परीक्षा देने के बाद मन्हास कुछ महीनों के लिए पहली बार दिल्ली आए। तब उनकी उम्र 17 साल थे। यहां आकर उन्होंने दिल्ली के प्रीमियर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और यहीं से खेलने लगे। उस दौर में दिल्ली की टीम में वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज खेलते थे।
दिल्ली के टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म करने के चलते उनका सिलेक्शन अंडर-19 नेशनल टीम में हुआ। फिर साल 1996 में उनका सिलेक्शन रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम में हुआ। हालांकि, कोई मैच नहीं खेला। फिर अगले साल 1997 में उन्होंने दिल्ली की ओर से रणजी डेब्यू किया।
मन्हास ने दिल्ली टीम के लिए लगातार अच्छा परफॉर्म करते हुए मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह पक्की की। 2001-02 सीजन में पहली बार रणजी ट्रॉफी में 1000+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए। फिर वो 2006 से 2008 तक दिल्ली रणजी टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 2007–08 रणजी ट्रॉफी जीती। ये दिल्ली टीम का 16वां रणजी ट्रॉफी खिताब था।
रणजी में अच्छा परफॉरमेंस देने के चलते मन्हास का सिलेक्शन IPL के पहले सीजन में हो गया। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स से IPL डेब्यू किया। फिर साल 2011 में IPL में पुणे वॉरियर्स इंडिया से जुड़े। 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा बने। साल 2017 में संन्यास के बाद कोचिंग में एंट्री की। IPL फ्रेंचाइजी किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स XI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ सपोर्ट स्टाफ के रूप में जुड़े। फिर IPL में गुजरात टाइटंस के साथ कोचिंग स्टाफ में रहे। मन्हास साल 2023 में जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में क्रिकेट ऑपरेशन्स डायरेक्टर बने। J&K क्रिकेट स्ट्रक्चर को मजबूत करने में योगदान दिया। साथ ही, घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों को तैयार करने पर काम किया।

Leave a Comment

दीवार चित्रों से लेकर नुक्कड़ नाटकों तक, पंजाब ने धान की पराली के प्रभावी प्रबंधन के लिए विशाल आईईसी योजना का अनावरण किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि इस व्यापक अभियान का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं के प्रति व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए दिल और दिमाग जीतना है। • मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: कृषि मंत्री

दीवार चित्रों से लेकर नुक्कड़ नाटकों तक, पंजाब ने धान की पराली के प्रभावी प्रबंधन के लिए विशाल आईईसी योजना का अनावरण किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि इस व्यापक अभियान का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं के प्रति व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए दिल और दिमाग जीतना है। • मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: कृषि मंत्री