नाबालिग लड़कियों को अगवा करने वाला पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डेराबस्सी 02 Feb : गांव कुडावाला से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने वाले एक युवक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी बृजेश राजपूत के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए एएसआई कुलदीप सिंह व एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को कुडावाला गांव से दो लड़कियों को बृजेश राजपूत ने अगवा कर लिया था। आरोपी गांव में ही किराए के मकान में रहता था और पास की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। उसने 15 वर्षीय लड़की और उसकी एक सहेली का अपहरण कर लिया। पुलिस ने लड़की की मां के बयानों के आधार पर आरोपी बृजेश राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment