watch-tv

खन्ना : फैक्ट्री में काम करने वाली नाबालिगा से रेप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

तीन महीने का गर्भ होने पर पेट दर्द के चलते खुलासा

खन्ना 19 अगस्त। यहां दोराहा स्थित एक धागा फैक्ट्री में काम करने वाली करीब 15 साल की लड़की से रेप किया गया। पीड़िता तीन महीने की गर्भवती हो गई तो पेट में दर्द उठने पर परिजनों को इसका पता चला।

दोराहा थाने में पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी सूरज उत्तर प्रदेश के गंदोरा का मूल निवासी है। वह खुद भी नाबालिग है, उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने शिकायत में लिखवाया कि वह फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में रहते हैं। उनकी बेटी 5 महीने से धागा फैक्ट्री दोराहा में काम करती थी। इसी 12 अगस्त को बेटी के पेट में दर्द होने लगा। वह  सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लेकर गए। वहां मेडिकल चैकअप में पता चला कि वह गर्भवती है।

इसके बाद मालूम करने पर शिकायतकर्ता ने बेटी से मालूम किया तो पता लगा कि धागा फैक्ट्री में ही काम करने वाला सूरज ने बेटी को कमरे में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच कर रहे दोराहा थाना के एएसआई सोहन सिंह के मुताबिक थाना अमलोह से जीरो नंबर एफआईआर काटकर उन्हें भेजी गई। दरअसल मामला दोराहा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसे जुवेनाइल अदालत लुधियाना पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा गया। जबकि पीड़िता का मेडिकल दोबारा पायल के सरकारी अस्पताल में होगा।

———-

 

Leave a Comment