watch-tv

बरसी समागम : जंगे-आजादी के महान स्वतंत्रता सेनानी थे मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हिन्दू-मुसलमान पानी की साजिश को नाकाम कर दिया था गोरों के खिलाफ फतवा : उस्मान रहमानी

लुधियाना 2 सितम्बर। मुल्क की जंगे-आजादी में लुधियाना से राष्ट्रीय नायक मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी की 68वीं बरसी यहां मनाई गई। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में स्वतंत्रता संग्राम की पार्टी मजलिस अहरार इस्लाम की ओर से क़ुरान शरीफ पढ़कर दुआ के साथ उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई।

इस अवसर पर शाही इमाम मौलाना मो. उस्मान रहमानी ने कहा कि मौलाना हबीब भारत की जंगे-आज़ादी के वह नायक हैं, जिन्होंने अंग्रेज साम्राज्य की जड़े हिला दी थीं। मौलाना ने स्वतंत्रता संग्राम में 14 साल जेल काटी। अंग्रेजों द्वारा रेलवे स्टेशनों पर हिन्दू-मुस्लिम पानी के मटके लगवा रची साजिश के खिलाफ ऐलान करते हुए पेशावर तक सभी मटके तुड़वा दिए थे। इस जुर्म में जेल भी काटी और देशवासियों समझा दिया कि एक ही पानी पीकर अंग्रेजों की साजिश नाकाम करें।

शाही इमाम ने कहा कि मौलाना हबीब ने जालिम अंग्रजों की परवाह ना करते हुए शहीद-ए- आजम भगत सिंह के परिवार, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू, पंथ रत्न मास्टर तारा सिंह, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय, नामधारी सतगुरु प्रताप सिंह, सय्यद अताउल्लाह शाह बुखारी का हमेशा साथ दिया। उन्होंने देश के विभाजन को अस्वीकार कर पाकिस्तान की स्थापना की विरोध किया। वह पाकिस्तान जाने की बजाए भारत में रहे। शाही इमाम ने कहा कि जंगे आज़ादी का पहला फतवा उनके दादा जान मौलाना शाह अब्दुल कादिर लुधियानवी ने 1857 में दिया था। जिन्होंने लुधियाना से अंग्रजों को मार भगाया था। आज इस महान स्वतंत्रता सेनानी की बरसी पर हम जहां उनके लिए दुआ करते हैं। वहीं प्रण करते हैं कि देश में एकता भाईचारे के लिए काम करते हुए विकास में योगदान डालते रहेगें।

————

Leave a Comment