जाली नोट छापने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 50 हजार के बदले देता था एक लाख रुपए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगराओं 22 अक्टूबर। जगराओं के सीआईए स्टॉफ की पुलिस ने 100 व 200 के जाली नोट छापने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालाकि मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि आरोपी द्वारा 50 हजार के असली नोट लेकर उसके बदले में एक लाख रुपए के जाली नोट दिए जाते थे। आरोपी पिछले सात महीने से पुलिस गिरफ्तार से बाहर था। जिसके चलते पुलिस लगातार  आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही थी। आरोपी की पहचान मोगा के गांव बघेलेवाला के हरभगवान सिंह उर्फ मिठून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

साथी पहले हो चुका गिरफ्तार
जांच अफसर ने बताया कि आरोपी का एक साथी कुलदीप सिंह उर्फ बंगाली पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसके पास से 5800 के जाली नोट बरामद हुए ते। आरोपी जाली नोट सप्लाई करने गांव चौकीमान आया था। जहां से पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड करके उसे गिरफ्तार किया था।

हरभगवान छापता था नोट, कुलदीप करता था सप्लाई
जांच के दौरान आरोपी कुलदीप ने बताया था कि वह सिर्फ नोट सप्लाई करने का काम करता है। जबकि नोट हरभगवान सिंह छापता है। जिसके चलते पुलिस लगातार  उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि दोनों आरोपी जाली नोट छापने के मामले में ये आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं, करीब साढ़े तीन साल पहले जेल से छूटकर आने के बाद आरोपियों ने फिर से मिलकर जाली नोट छापने का धंधा शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को पहुंचाई 5-5 करोड़ रुपये की सहायता : नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री ने पंजाब व हिमाचल का दौरा कर जारी की 3100 करोड़ रुपए की मदद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को पहुंचाई 5-5 करोड़ रुपये की सहायता : नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री ने पंजाब व हिमाचल का दौरा कर जारी की 3100 करोड़ रुपए की मदद