Listen to this article
जीरकपुर,
पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ के कारण लोगों के भले, निवारण एवं जनकल्याण की मंगलकामना हेतु रोटी बैंक क्लब व जीरकपुर विकास मंच संस्था द्वारा सामूहिक शांति हवन का आयोजन किया गया। यह हवन शुक्रवार को सिल्वर सिटी कम्युनिटी सेंटर में पुरे विधि विधान से किया गया। हवन में मौजूद सभी लोगों द्वारा मुसीबत की इस घड़ी में पंजाब और हिमाचल में निवासियों के लिए भगवान से जल्द सुधार की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की के हड़ पीड़ितों के लिए जो भी संभव मदद हो उन्हें करने चाहिए। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान दिनेश अग्रवाल, करमजीत चौहान, विकास बंसल, द्वारा रोटी क्लब जीरकपुर और उनके साथियों का धन्यवाद करते हुए उनके काम सराहना की।