सांसद संजीव अरोड़ा रखबाग में सुबह सैर करने वालों से मिले, कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना वैस्ट विस उप चुनाव में सबसे पहले आप उम्मीदवार बने अरोड़ा, प्रचार अभियान में ली बढ़त

लुधियाना 30 मार्च। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने रविवार सुबह रखबाग का दौरा किया। उन्होंने वहां सैर करने वालों से मुलाकात की। जिनमें प्रमुख उद्योगपति, डॉक्टर और सेवानिवृत्त लोग शामिल रहे। यहां काबिलेजिक्र है कि एमपी अरोड़ा को पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वैस्ट विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां काबिलेजिक्र है कि अभी तक कांग्रेस समेत अन्य प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए। इस मौके पर नामचीन उद्योगपति राजिंदर गुप्ता, संजीव गर्ग, राजीव गर्ग, संदीप जैन, आनंद सीकरी, संजय जैन, डॉ.अक्षय वोहरा, संजीव गुप्ता, अशोक गर्ग, चंद्रकांत जैन, विजय मैनी, कौंसलर नंदिनी मनु जैरथ की खास मौजूदगी रही।

लैयर वैली में स्पेशल बच्चों से मिले अरोड़ा :

सराभा नगर में स्पेशल ओलंपिक भारत-पंजाब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रोलर स्केटिंग कार्यक्रम कराया गया। जिसमें एमपी संजीव अरोड़ा ने भावुक होकर इन होनहार खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर वार्ड 55 की कौंसलर अमृत वर्षा रामपाल किप्स के मालिक व समाजसेवी अशोक अरोड़ा और अनिल गोयल व अनिल गोयल की विशेष उपस्थिति रही।

सीनियर सिटीजंस से मिले सांसद :

सांसद संजीव अरोड़ा राजगुरु नगर सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से मिले। इस दौरान उन्होंने राजगुरु नगर में सीनियर सिटीजन होम के लिए एयर कंडीशनर देने की घोषणा की। साथ ही बुजुर्गों की प्रमुख समस्याओं को पहल के आधार पर हल कराने का वादा भी किया।

———–

Leave a Comment