बोग्स बिलिंग और आईपीओ की आढ़ में पंजाब का सबसे बड़ा स्कैम
राजदीप सिंह सैनी
लुधियाना 20 फरवरी। पंजाब जीएसटी विभाग की और से राज्य के बहुत बड़े बोग्स बिलिंग स्कैम का खुलासा किया गया है। जिसमें हैरानी की बात यह सामने आई है कि केके अलॉयस ग्रुप की तरफ से अपनी कंपनी बेदी स्टील प्रा. लि. का आईपीओ लाने के लिए बड़े सत्र पर बोग्स बिलिंग को अंजाम दिया गया है। जिससे अलग अलग कंपनियों की तरफ से लाए जा रहे आईपीओ में भी स्कैम होने के संकेत मिले हैं। मामले का खुलासा गाड़ियों की जाली बिलिंग करने से हुआ है। विभाग की और से यह रेड केके अलॉयस की तीनों फर्में केके अलॉयस, केके अलॉयस यूनिट-2 और बेदी स्टील्स प्रा. लि. पर की गई है। हैरानी की बात तो यह है कि कुछ दिन पहले सेंटर जीएसटी की तरफ से केके अलॉयस ग्रुप की तीनों फर्मों पर रेड की गई थी। चर्चा है कि कंपनी का डायरेक्टर महेश गुप्ता द्वारा अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाकर रेड और खबर को गायब कर दिया गया था।
प्रधानगी की आढ़ में चल रहा था स्कैम
जानकारी के अनुसार फर्नेस एसोसिएशन का प्रधान महेश गुप्ता है। चर्चा है कि डायरेक्टर महेश गुप्ता प्रधानगी की आढ़ में पूरी स्टेट में बोग्स बिलिंग का बहुत बड़ा स्कैम कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि एक एसोसिएशन का प्रधान होने के बावजूद महेश गुप्ता द्वारा पंजाब के सबसे बड़े बोग्स बिलिंग स्कैम को अंजाम दिया जा रहा था।
गाड़ियों की हुई थी जाली बिलिंग
जानकारी के अनुसार केके अलॉयस कंपनी की तरफ से गाड़ियों की जाली बिलिंग की जा रही थी। गाड़ियों की बिलिंग लुधियाना व मंडी गोबिंदगढ़ से हो रही थी जबकि उन वाहनों की असली पॉजिशन राजस्थान, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में आ रही थी। विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने चैकिंग की। जिसके बाद पूरे घोटाले का पता चला।
मोंगा ब्रदर्स की तर्ज पर केके अलॉयस मालिकों को जाना पड़ सकता जेल
जानकारी के अनुसार स्टेट जीएसटी विभाग द्वारा कुछ समय पहले मोंगा ब्रदर्श की बुढेवाल यूनिट-2 पर रेड की थी। जिसमें बड़े सत्र पर बोग्स बिलिंग की जा रही थी। उनकी तरफ से 25 प्रतिशत की आढ़ में 100 प्रतिशत बिलिंग की जा रही थी। चर्चा है कि केके अलॉयस द्वारा भी उसी तर्ज पर बोग्स बिलिंग की जा रही थी। चर्चा है कि आने वाले दिनों में केके ग्रुप के बड़े खुलासे हो सकते हैं। जिसके चलते मोंगा ब्रदर्स की तरह इस कंपनी के मालिक व डायरेक्टर को भी सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।
टैक्स चोरी के जरिए चुका डाली देनदारी
चर्चा है कि केके अलॉयस ग्रुप की बाजारों में कुछ देनदारी थी। विभाग को सूचना मिली है कि ग्रुप द्वारा उक्त देनदारी देने के लिए जाली बिलिंग कर दी। जिसके लिए इंगट की जाली बिलिंग की। जिसके बाद टैक्स खड़ा करके उनका भुगतान कर दिया। यानि कि पेमेंट कोई नहीं दी, बल्कि जाली बिलों के जरिए टैक्सों के जरिए ही उसका भुगतान कर सरकार को बड़ा चुना लगा दिया।
आईपीओ में भी किए बड़े घोटाले
बेदी स्टील के नाम से ग्रुप द्वारा आईपीओ लाया जा रहा है। इस स्कैम में अकेले यह ग्रुप शामिल नहीं है, बल्कि इसमें कई स्क्रैप आढ़ती और नामी कंपनियां भी शामिल किए गए हैं। जिसके लिए उन्हें प्री आईपीओ के नाम पर शेयर दे दिए और उसके बदले 20 करोड़ रुपए इकट्ठे किए जाने के संकेत है।
इनसे भी होगी पूछताछ
चर्चा है कि केके अलॉयस द्वारा कई स्क्रैप डीलर और जिन कंपनियों को बोग्स बिलिंग की गई है, उन्हें प्री आईपीओ देकर इसमें शामिल किया गया है। जिसके चलते आने वाले दिनों में विभाग द्वारा इन डीलरों और कंपनियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
सीजीएसटी की रेड को दबाया
कुछ दिन पहले सेंटर जीएसटी विभाग द्वारा भी रेड की गई थी। लेकिन ग्रुप के डायरेक्टर महेश गुप्ता इतना शातिर है कि उसने खुद को फर्नेस एसोसिएशन का प्रधान दिखाकर उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। जिसके बाद रेड की खबर भी नहीं बाहर आने दी और मामले को दबा दिया गया। लेकिन पंजाब सरकार का बड़ा नुकसान होने पर सीपू टीम के डायरेक्टर जसकरण सिंह द्वारा इस रेड को अंजाम दिया गया।
इनवेस्ट पंजाब में भी करोड़ों की चोरी
जांच में पता चला है कि महेश गुप्ता की और से इनवेस्ट पंजाब में भी करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की गई है। इनवेस्ट पंजाब में नया निवेश दिखाकर सरकार से बिजली बिल व टैक्स के बेनिफिट लिए गए हैं। लेकिन असलियत में उसकी और से कोई निवेश ही नहीं किया गया। यह इन्वेस्टमेंट भी सिर्फ कागजों में ही है।
गुजरात व बिहार पुलिस कर चुकी अरेस्ट
महेश गुप्ता और उनके परिवार विभिन्न मामलों में विवादों में रह चुके हैं। पिछले समय में गुजरात पुलिस द्वारा महेश गुप्ता को अरेस्ट किया गया था। जबकि बिहार पुलिस द्वारा महेश गुप्ता के बेटे प्रियांक गुप्ता को अरेस्ट किया गया था। जिसके बाद अब स्टेट जीएसटी विभाग द्वारा यह रेड की गई है।