watch-tv

श्री अतुल कृष्ण गोस्वामी सेवा संस्थान की ओर से महामंत्र गौशाला जैनपुर मे मैंगो उत्सव आयोजित 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना June 24 : श्री अतुल कृष्ण गोस्वामी सेवा संस्थान ओर गोपाल कलब के सदस्य की ओर से महामंत्र गौशाला जैनपुर मे मैंगो उत्सव का आयोजन किया गया। संस्थान की ओर से ठाकुर जी का सुंदर दरबार फूलो से सजाया गया। शाम पांच बजे संस्थान के सदस्यो ने गणपति वंदना से संकीर्तन का शुभारंभ किया। संस्थान के सदस्य सोमनाथ मल्होत्रा बब्बू जी ने कन्हैया ले चल परली पार भजन गाया तो सारे श्रद्दालु झूम उठे। जय जय श्यामा जय जय श्यामा, नौका मे बैठे युगल.सरकार आदि भजनो से वृंदावन सा नजारा देखने को मिला। उपरांत राधा नाम धुन से श्रद्दालुओं कौर आनंदित किया।

 

ठाकुर जी की आरती कर संकीर्तन को विराम दिया गया। इस दौरान ठाकुर जी को 400 किलो आम का भोग लगाया गया। प्रभु का अटूट लंगर देर रात तक चलता रहा। विशेष रूप से सोमनाथ बब्बू , सुरेश कपूर, आंनद अरोङा, राजेंद्र गुप्ता,विक्की मग्गो,नरेन्द्र सरीन,अनिल पाहवा, अमित गुप्ता, शिवम शाह , पंकज नारंग, आदि सम्मलित हुए।

Leave a Comment