लुधियाना वैस्ट से विस उप चुनाव लड़ रहे हैं अरोड़ा
लुधियाना 13 मार्च। महानगर में श्री दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर की मैनेजमेंट ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का समर्थन किया है। जो लुधियाना पश्चिम विधानसभा हल्के से उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार है।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश जगोता, सुनील शारदा, महासचिव हरकेश गुप्ता और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने उनका समर्थन किया। गुरुवार को अरोड़ा अपनी पत्नी संध्या अरोड़ा के साथ मंदिर में गए। उन्होंने दुर्गा माता का आशीर्वाद लिया और बगलामुखी मंदिर में हवन भी किया।
इस अवसर पर जगोता ने समाज के प्रति अरोड़ा की निस्वार्थ सेवा और लुधियाना के समग्र विकास के लिए एक सांसद के रूप में उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अरोड़ा की मजबूत सामाजिक और धार्मिक प्रतिबद्धताओं पर प्रकाश डाला और कहा कि वे लुधियाना (पश्चिम) से विधायक सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले शायद पहले उद्योगपति हैं। जगोता ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को अरोड़ा से काफी उम्मीदें हैं।
अरोड़ा ने पिछले तीन वर्षों में सांसद के रूप में अपनी प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया और इस बात की पुष्टि की कि उनका अभियान विकास की नींव पर आधारित है। मंदिर प्रबंधन समिति को आश्वासन दिया कि वह मंदिर की भूमि रजिस्ट्री के 45 साल पुराने लंबित मुद्दे को हल करने के लिए लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों और उपायुक्त के साथ बैठक की व्यवस्था करेंगे। अरोड़ा ने लोगों से राज्य से नशाखोरी को खत्म करने के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मिशन का समर्थन करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर कौंसलर अमृत वर्षा रामपाल ने अरोड़ा के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया।
—————-