मानव निस्वार्थ होकर करे भक्ति, जो भाग्य में होगा वो जरूर मिलेगा – साध्वी चंद्रयशा श्री जी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 23 जुलाई। श्री आत्मानंद जैन सभा लुधियाना के तत्वावधान और श्री आत्मानंद जैन महासमिति द्वारा श्रीमद् आत्म वल्लभ समुद्र इंद्र सूरीश्वर जी महाराज के क्रमिक पट्‌टधर वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज की आज्ञानुवर्तिनी शांत स्वभावी विदुषी साध्वी संपत श्री जी महाराज की सुशिष्याएं सरल स्वभावी साध्वी चंद्रयशा श्री जी महाराज, प्रवचनदक्षा साध्वी श्री पुनीतयशा जी महाराज श्री आत्म वल्लभ जैन उपाश्रय, पुराना बाजार में चातुर्मास हेतु विराजमान हैं। इस दौरान साध्वी श्री पुनीतयशा श्री जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि हम भगवान की पूजा सुख पाने के लिए करते है और जब भगवान हमें एक सुख दे देता है तब हम दूसरी सामग्री पाने के लिए पूजा पाठ करना शुरू कर देते है। जैसी हम कामना करते है वैसा ही हमें मिलता है। तुरंत सामग्री मांगते है। तो सुख कैसे मिलेगा। हम आत्मा को भूल जाते है। कोई ये नही सोचता कि मुझे मोक्ष मिले। चंदन कभी अपने स्वभाव को नहीं त्यागता। हमेशा शीतलता देता है। प्रभु की पूजा हम इसलिए करते है कि हमें चंदन की तरह शीतलता मिले। चंदन की तरह मेरा जीवन बन जाए। उन्होंने कहा कि मानव को निस्वार्थ होकर भक्ति करनी चाहिए ,जो आपके भाग्य में होगा वो आपको जरूर मिलेगा। श्री आत्मानंद जैन सभा के कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन जैन गिरनार ने कहा कि गुरू महाराज ने संगत को बियासने के लाभ बताए। इस मौके पर श्री आत्मानंद जैन सभा के कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन जैन गिरनार ने बताया कि आज सरल स्वभावी साध्वी चंद्रयशा श्री जी महाराज व प्रवचन निपुण साध्वी श्री पुनीतयशा श्री जी महाराज के प्रवचनों की ज्ञान की गंगा से संगत भावविभोर हुई। कार्यकारी प्रधान गुलशन जैन गिरनार ने बताया कि मंगलवार को लार्भार्थी शांति प्रकाश, मुकेश जैन, चंद्रमनी जैन्, फरेश जैन, एमएस जैन आर्मी स्टोर वालों ने लाभ उठाया। इस मौके पर संजीव बबला, संजीव टोनी, सुरेश, मंत्री वीरभूषण, अरूण केसरिया, भूषण जैन मंत्री, साधना, सरूचि, मुकेश जैन, सुरेश जैन, अशोक जैन, कमल कांत,दीपक जैन्, मिनी, अरुण केसरिया, निर्मल जैन, राजेश जैन, दिनेश जैन, आर्शित जैन मौजूद थे।

Leave a Comment