Listen to this article

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायलों को फौरन जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा गधौला मिल्क टोल प्लाजा पर हुआ। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। जानकारी के अनुसार रोडवेज बस यमुनानगर से अंबाला जा रही थी। बस गधौला टोल प्लाजा पर पहुंची तो तेज गति के चलते बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। इनमें से हादसे में 17 को चोटें आई हैं। बस के टकराते ही लोग सीटों से नीचे गिर गए। कई व्यक्ति आगे की सीटों से टकरा गए। इससे पूरी बस में चीख पुकार मच गई।