लुधियाना, 6 अक्तूबर। संत श्री अश्वनी बेदी महाराज ने श्री राम शरणम्, श्री राम पार्क के साप्ताहिक सत्संग किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि महाराज भारतीय संस्कृति के आदिकवि के रूप में प्रतिष्ठित हैं। जिन्होंने संस्कृत भाषा में महाकाव्य ‘रामायण’ की रचना कर मानवता को एक महान आदर्श प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह सनातन धर्म का आधारस्तंभ है। जो हजारों वर्षों से भारतीय जनमानस को धर्म, नैतिकता और कर्तव्य का मार्ग दिखा रहा है। महर्षि द्वारा रचित महाकाव्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र, उनके संघर्ष, आदर्शों और विजय का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत करता है। स्थानीय श्री राम शरणम्ं स्थित मंदिर में विजय दशमी के नवरात्रि एवं श्री राम नवमी के नवरात्रों में स्वामी सत्यानन्द महाराज द्वारा रचित ग्रंथ श्री वाल्मीकीय रामायण का पाठ श्रद्धा से नियमित किया जाता है।
सभा में श्रीमती सुदर्शन जैन, सुमन जैन , राज गुप्ता, मधु बजाज, मंजु गुप्ता, शशि भल्ला, आशु जैन, अलका अग्रवाल, रुचि शर्मा, स्वीट धवन, दीक्षा धवन, राशि चड्डा, दीपाली सहगल, पलवी धवन, साक्षी गंभीर, प्रेरणा शाही, बाहर प्रकाश, श्रुति थापर, संयम भल्ला, रीति सिक्का, नीना गर्ग, रश्मि गर्ग, राधिका वर्मा, अंजू कपूर, हिमानी गर्ग , वीणा सोनी, शुचिता दुग्गल, निधि गुप्ता, रेणु शर्मा, रामेश्वर गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शशि गुप्ता, वीरेंद्र जैन, गुलाब राय, राजिन्दर नारंग, संजीव धवन, राजन शर्मा, अमन गंभीर सम्मिलित रहे।
———–